पश्चिम बंगाल: रेलिंग तोड़ नहर में गिरी बस, 30 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2018 - 09:24 AM (IST)

बहरामपुर: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद में आज सुबह एक बस के पुल की रेलिंग  को तोड़ते हुए नदी में जा गिरने से कम से कम 30 लोगों के मरने की आशंका है। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। यह बस करीमपुर से माल्दा जा रही थी। यह हादसा कोलकाता से लगभग 220 किमी दूर दौलताबाद में हुआ। 
PunjabKesari
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द करके घटनास्थल पर पहुंच गयी हैं। वह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर स्वयं नजर रख रही हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। बस को नदी से निकालने के प्रयास जारी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News