कोराना संकट: भारत में फसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए लॉन्च हुई वेबसाइट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2020 - 04:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक पोर्टल शुरू किया है जहां उन सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होगी जिनका ये पर्यटक देश में रहते हुए लाभ ले सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पोर्टल ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया' का मकसद देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों के लिए सहायता नेटवर्क बनाना है। 

PunjabKesari

पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना वायरस के चलते असाधारण स्थिति का सामना कर रहा है और यह पर्यटकों खासकर जो अन्य देशों से आए हैं उनकी कुशलता सुनिश्चित करने का प्रयास है। बयान में कहा गया कि पोर्टल strandedinindia.com पर कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर संबंधी समग्र जानकारी है जो विदेशी पर्यटक मददद के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

 

विदेश मंत्रालय नियंत्रण केद्रों के साथ ही उनके संपर्क की जानकारी और राज्य या क्षेत्र आधारित पर्यटन सहायता अवसंरचना संबंधी सूचना भी इस पर उपलब्ध है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News