भारी बर्फबारी और बारिश के बाद आज से जम्मू कश्मीर में सुधरेंगे मौसम के मिजाज

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 03:11 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर में मौसम शुक्रवार से साफ होने लगा है। बीते दो दिनों से जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और शनिवार को भी साफ ही रहेगा। विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में बर्फबारी और बारिश हुई और आज दोपहर से आसमान साफ रहेगा।


गौरतलब है कि पिछले 24 चौब्बीस घंटों में जहां मैदानी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन हुये वहीं बर्फबारी के कारण जगह-जगह हिमस्खलन हुआ है। जवाहर सुरंग के पास सबसे बड़ा हिमस्खलन हुआ जिसमें पुलिस की पूरी पोस्ट दब गई। इसमें दस पुलिसकर्मी लापता हो गये जिनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गई और बाकी के अभी भी लापता हैं। लोगों से एहतियात बरतने कोकहा गया है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News