Heavy Rain Alert: देश के इन 16 राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश मचाएगी तांडव, आंधी का अलर्ट भी जारी

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 10:34 AM (IST)

नई दिल्ली : देश में मानसून का असर एक बार फिर प्रचंड रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 13 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस मौसमी बदलाव के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश पर कम दबाव (Low Pressure) का क्षेत्र सक्रिय है जो मध्य और पश्चिमी भारत में मानसूनी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

PunjabKesari

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और 80 KM/H तक की तेज आंधी का अलर्ट। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है। उमस से राहत मिलेगी लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ 70 KM/H की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। लखनऊ में तापमान 35°C/28°C रहेगा।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday August: 13 अगस्त से लेकर 16 तक बंद रहेंगे बैंक? 4 दिनों में सिर्फ एक दिन खुली रहेंगी शाखाएं

पंजाब व हरियाणा की बात करें तो अमृतसर, पटियाला, जालंधर और चंडीगढ़ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ 60 KM/H की हवाएं चलेंगी। फसलों को नुकसान से बचाने की सलाह दी गई है। बिहार के 23 जिले पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत 23 जिलों में 60 KM/H की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।

PunjabKesari

रांची, जमशेदपुर, धनबाद और दुमका में 50-60 KM/H की आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर और दार्जिलिंग में 70 KM/H की आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश & राजस्थान की बात करें तो यहां भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जयपुर, उदयपुर और कोटा में कम दबाव के सिस्टम के कारण मुसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

PunjabKesari

उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के नैनीताल, मसूरी, मनाली, कुल्लू और शिमला में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड (भूस्खलन) और सड़कें बाधित होने का खतरा है। 80 KM/H तक की हवाएं चल सकती हैं। वहीं जम्मू के श्रीनगर, डोडा और कठुआ में 60 KM/H की हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। यात्रा करने वालों को प्रशासन की गाइडलाइन पालन करने को कहा गया है। आपको बता दें कि असम में बारिश के साथ बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। धनसिरी और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रभावित 5 जिलों में 92 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 30,000 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं।

जोखिम / खतरा,                        प्रभावित क्षेत्र                        बचाव के उपाय
तेज आंधी (60-80 KM/H)     मैदानी व तटीय इलाके,         कच्चे ढांचों, पेड़ों और साइनबोर्ड से दूर रहें
भूस्खलन (Landslide)          उत्तराखंड, हिमाचल, J&K    अनावश्यक पहाड़ी यात्राओं से बचें
बिजली गिरना (Lightning)    बिहार, झारखंड, बंगाल         बारिश के दौरान खुले मैदानों में न जाएं
जलभराव (Waterlogging)   दिल्ली, पटना, कोलकाता       यात्रा से पहले रूट डायवर्जन चेक करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News