उत्तर भारत में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटे में करवट लेगा मौसम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 01:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पिछले कई दिनों से तेज धूप खिलने के बाद उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग की मानें तो 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है जबकि 4 से 5 फरवरी के बीच पहाड़ी राज्यों में  बर्फबारी हो सकती है। बेमौसम बारिश के साथ ओले का भी सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण वीरवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कम से कम तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस जबकि सोमवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari

दिल्ली में रविवार सुबह शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस होने पर मौसम विभाग शीत लहर की घोषणा करता है। वहीं दो डिग्री सेल्सियस या इससे कम तापमान पर भीषण शीतलहर की स्थिति होती है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि इस साल जनवरी में सात दिन शीतलहर चली। इस तरह वर्ष 2008 के बाद इस महीने सबसे ज्यादा शीतलहर का लोगों ने सामना किया। 

PunjabKesari

वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान कम्पनी ‘स्काइमेट वेदर' ने 2021 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है।  ‘स्काईमेट वेदर' ने कहा कि  अभी प्रशांत महासागर में पर्याप्त ठंडक है और ला नीना की स्थितियां चरम पर हैं। समुद्र की सतह के तापमान (एसएसटी) के जल्द ही बढ़ने और ला नीना के जारी रहने की संभावना में गिरावट आएगी।  मानसून आने पर यह लगभग 50 फीसदी तक घट जाएगा। एजेंसी के अनुसार इस साल मानसून सामान्य रह सकता है, जिसकी शुरुआत ठीक-ठाक और इसके खत्म होने तक इसमें बारिश के सामान्य से अधिक होने का अनुमान है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News