मॉनसून Good News: मुंबई में मॉनसून की एंट्री, दिल्ली में इस दिन से होगी बारिश
punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 03:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत की खबर दी। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गोवा के बाद अब मुंबई में भी दस्तक दे दी है। वहीं, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में जारी लू से भी मामूली राहत दिखाई दे रही है। IMD के मुताबिक, अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, मॉनसून ठीक गति से आगे बढ़ रहा है और आने वाले 3-4 दिनों में गोवा और उससे सटे कुछ कोंकण इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, इस दौरान हवाएं करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती हैं।
South-West monsoon has arrived in Mumbai and other nearby areas today, IMD announces.
— ANI (@ANI) June 11, 2022
(Representative image) pic.twitter.com/IxNzltqlWD
वहीं अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश जारी रहने के आसार हैं और अगले कुछ घंटों में मुंबई के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होगी।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो विभाग ने के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में नमी युक्त पूर्वा हवाएं 16 जून से भीषण गर्मी से राहत दिला सकती हैं. राष्ट्रीय राजधानी में 16 जून को गरज और बारिश की संभावना है।