जम्मू कश्मीर में कब-कब होगी बारिश और बर्फबारी, आप भी पढ़िये

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 12:19 PM (IST)

जम्मू: मौसम विभागके अनुसार जम्मू कश्मीर में बुधवार को भी असमान पर बादल छाये रहेंगे। विभाग ने कहीं-कहीं पर बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई है।


मौसम विभाग ने अगले दस दिनों के लिए भी संभावना जता दी है। विभाग के अनुसार 22 और 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है और यह संभावना करीब 60 प्रतिशत तक की है। वहीं 24 जनवरी के बाद से मौसम शुष्क बताया गया है। 


मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने के अंत तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। 24 जनवरी के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना बहुत कम है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News