दिल्ली- NCR में गर्मी से राहत, बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 02:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 74 फीसद थी। 
PunjabKesari

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। शहर के लिए मौसम संबंधी आंकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। 

PunjabKesari
वहीं बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिती पैदा हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल बारिश का असर कम ही रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News