Rain Alert: महाशिवरात्रि पर दिल्ली समेत 8 राज्यों में बारिश, एक बार फिर बदलेगा मौसम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 08:14 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। वहीं, कुछ राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर भारत और पश्चिमी राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में महाशिवरात्रि पर बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था।

यूपी में कल से बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन शाम होते ही ठंडक बढ़ जाती है। IMD के अनुसार, 27 फरवरी से गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार से तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज

राजस्थान में महाशिवरात्रि के बाद मौसम बदल सकता है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज़ आंधी चलने और बारिश की संभावना है। मंगलवार को जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में बादल छाए रहे। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के संकेत

  • बर्फबारी और बारिश: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड
  • बारिश: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़
  • गर्मी का अलर्ट: महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, गोवा
    मुंबई और आसपास के इलाकों में तापमान 37-38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड बढ़ने और पश्चिमी भारत में गर्मी बढ़ने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News