Weather Alert : भीषण गर्मी के बाद आफत बनी बारिश, 2 लोगों की ली जान

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 05:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क : यूपी के बांदा जिले में भीषण गर्मी से राहत मिली है। 40 डिग्री तापमान जूझ रहे लोगों को बारिश-तूफान से राहत जरूर मिली, जबकि इस तूफान ने पूरे जिले में तबाही मचा दी। ये तूफान इतना भयंकर था कि कई सड़कों पर पेड़ गिरे जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसी के कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरे और कई जगहों पर बिजली की सेवाएं भी ठप हो गई।

2 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार बबेरू तहसील के मऊ गांव निवासी कैलाश (60) के ऊपर आंधी के दौरान दीवार गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना बबेरू के लखनपुर गांव की है, जहां कृष्णगोपाल (65) की तेज तूफान के दौरान छप्पर पर पेड़ गिरने से दबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं के बाद शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। और प्रशासन ने इन हालातों पर नजरें बनाई हुई है।

मौसम विभाग का अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही इस जिलें में भंयकर तूफान-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद रात में आए तूफान ने कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। विभागीय टीमें सड़कों से पेड़ हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News