हिजाब पहनना है तो पाकिस्तना चले जाएं...BJP विधायक के बयान ने मचाया बवाल

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 11:42 AM (IST)

बेंगलुरु: कर्नाटक में छिड़े हिजाब मामला बढ़ता ही जा रही है। वहीं अब इस बीच भाजपा विधायक ने हिजाब पर एक विवादित बयान देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। 
 

दरअसल, भाजपा विधायक बासनगौडा पाटिल यतनाल ने कहा है कि मदरसों को बैन कर उर्दू माध्यम के स्कूलों को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कन्नड़ा सींखने की भी वकालत की है। विधायक ने यह भी कहा कि जिन्हें हिजाब पहनकर क्लास में आना पसंद है, वे पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को अगर उर्दू पढ़ना है, इस्लाम के दूसरे नियम का पालन करना है या फिर हिजाब को इस्तेमाल करना है तो ऐसे में महात्मा गांधी ने उनके लिए पाकिस्तना बना दिया है। वे वहां चले जाएं। भाजपा विधायक के इस बयान ने नया विवाद छेड़ दिया है।

 
इस पर राज्य के शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने रविवार को कहा कि समान वर्दी संहिता का पालन न करने वाली छात्राओं को अन्य विकल्प तलाशने की छूट है। नागेश ने मैसुरु में पत्रकारों से कहा किजैसे सेना में नियमों का पालन किया जाता है, वैसा ही यहां (शैक्षणिक संस्थानों में) भी किया जाता है।  

  
वहीं, राज्य शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल आ सकती हैं लेकिन परिसर के भीतर उन्हें इसे अपने बस्तों में रखना होगा। उन्होंने इस पर हैरानी जतायी कि जब सभी धर्मों के छात्र वर्दी पहनकर स्कूल आ रहे थे तो अचानक से यह समस्या क्यों पैदा हुई। उन्होंने कहा कि हर कोई समानता की भावना से एक साथ सीख और खेल रहा है लेकिन कभी धार्मिक मतभेद पैदा नहीं हुए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News