तीन माह से पीने की समस्या से जूझ रहे मरोली के ग्रामीणों, प्रदर्शन कर की नारेबाजी

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 11:42 AM (IST)

कठुआ : मरोली गांव में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पी.एच.ई. विभाग विरोधी प्रदर्शन करते हुए अपनी भड़ास निकाली। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान जल्द न किया गया तो वह आंदोलन को तेज करने के साथ-साथ हाइवे पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में राज करणी ने कहा कि पिछले कई माह से वे पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। न तो यहा हैंडपंप और न की कोई प्राकृतिक स्रोत है। उन्होंने कहा कि यहां स्थित तालाब का पानी का इस्तेमाल करने को वे मजबूर हो गए हैं।

PunjabKesari

वहीं, मनोहर डोगरा ने कहा कि पिछले करीब तीन माह से पेयजल समस्या से वे जूझ रहे हैं। यहां पी.एच.ई. वालों ने पिछले चार सालों से उचित स्थानों पर पाइपों तक को नहीं बिछा पाया है। विभाग के पास वे जा भी रहे हैं जबकि वहांं विभाग के अस्थायी कर्मी भी हड़ताल पर हैं जिनके कारण भी पेयजल समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां अगर अस्थायी कर्मी हड़ताल पर हैं तो विभाग को नियमित कर्मी की तैनाती कर यहां पानी की आपूर्ति करवानी चाहिए। ताकि पेयजल समस्या कुछ हद तक कम हो सके। परंतु विभाग ऐसा भी नहीं कर रहा।

PunjabKesari

 उन्होंने कहा कि पंचायती चुनावों में अब कई चेहरे सामने आएंगे जबकि समस्या के समाधान करने के लिए कोई सामने आने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते  हुए कहा कि अगर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान न हुआ तो वे सडक़ों पर उतरेंगे। गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ़ माह से पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मी हड़ताल पर हैं जिसके चलते भी कई स्टेशनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News