Instagram Earnings : हर महीने इंस्टाग्राम से चाहिए ₹30,000? तो जानें कितने व्यूज आने पर बरसता है पैसा
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 10:05 AM (IST)
Instagram Earnings : आज के डिजिटल दौर में इंस्टाग्राम सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि कमाई का एक शानदार जरिया बन चुका है। कई नए क्रिएटर्स को लगता है कि रील पर लाखों व्यूज आते ही बैंक अकाउंट में पैसा आने लगेगा लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है। अगर आप इंस्टाग्राम से हर महीने ₹30,000 कमाने का लक्ष्य रख रहे हैं तो आपको व्यूज के साथ-साथ मोनेटाइजेशन के सही तरीकों को समझना होगा।
क्या इंस्टाग्राम व्यूज के पैसे देता है?
यूट्यूब के विपरीत, इंस्टाग्राम भारत में हर व्यू के लिए फिक्स्ड पेमेंट नहीं देता है। यहां आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपनी ऑडियंस का इस्तेमाल कैसे करते हैं। आइए समझते हैं ₹30,000 तक पहुंचने के तीन बड़े रास्ते:
1. ब्रांड कोलैबोरेशन (सबसे बड़ा जरिया)
भारत में क्रिएटर्स के लिए यह कमाई का सबसे मुख्य स्रोत है।
-
टारगेट: यदि आपकी हर रील पर औसतन 50,000 से 1 लाख व्यूज आ रहे हैं तो ब्रांड्स आपसे संपर्क करना शुरू कर देते हैं।
-
कमाई: एक छोटा क्रिएटर (Micro-Influencer) एक रील के ₹5,000 से ₹15,000 तक ले सकता है। महीने में 2-3 अच्छी डील्स आपको आसानी से ₹30,000 के पार पहुंचा सकती हैं।
2. एड्स ऑन रील्स (Insta Monetization)
इंस्टाग्राम का अपना एड्स ऑन रील्स प्रोग्राम भारत में चुनिंदा लोगों के लिए है।
-
कैलकुलेशन: यहां हर 1,000 व्यूज पर लगभग ₹0.75 से ₹4 तक की कमाई होती है।
-
व्यूज का टारगेट: इस तरीके से ₹30,000 कमाने के लिए आपको महीने भर में करीब 8 मिलियन से 10 मिलियन (80 लाख से 1 करोड़) व्यूज की जरूरत होगी।
3. एफिलिएट मार्केटिंग (स्मार्ट तरीका)
यहां कमाई व्यूज पर नहीं बल्कि बिक्री पर होती है।
-
उदाहरण: अगर आपकी रील को 1 लाख लोगों ने देखा और उनमें से सिर्फ 100 लोगों ने आपके लिंक से कोई सामान खरीदा जिस पर आपको ₹300 कमीशन मिल रहा है तो आपकी ₹30,000 की कमाई एक ही रील से हो जाएगी।
इन 3 शर्तों को पूरा करना है जरूरी
अगर आप पैसा कमाना चाहते हैं तो आपका अकाउंट इन पैमानों पर खरा उतरना चाहिए:
-
प्रोफेशनल डैशबोर्ड: अपने पर्सनल अकाउंट को क्रिएटर या बिजनेस अकाउंट में बदलें।
-
ओरिजिनल कंटेंट: रील अपनी खुद की होनी चाहिए। किसी दूसरे प्लेटफॉर्म (जैसे TikTok या YouTube) का वॉटरमार्क होने पर इंस्टाग्राम आपकी रीच खत्म कर देता है और पैसे नहीं देता।
-
कॉपीराइट म्यूजिक: हमेशा इंस्टाग्राम लाइब्रेरी के म्यूजिक का इस्तेमाल करें ताकि कॉपीराइट स्ट्राइक न आए।
