लाख कोशिशों के बाद भी Reels पर नहीं आ रहे Views? तुरंत बदलें Instagram की ये हिडन सेटिंग्स

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 08:43 AM (IST)

Instagram Reels : क्या आप भी इंस्टाग्राम पर शानदार रील्स (Instagram Reels) बना रहे हैं लेकिन व्यूज और लाइक्स के नाम पर सिर्फ निराशा हाथ लग रही है? अगर ऐसा है तो गलती आपके कंटेंट की नहीं बल्कि आपके फोन और इंस्टाग्राम की कुछ 'हिडन सेटिंग्स' (Hidden Settings) की हो सकती है। इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम (Algorithm) कुछ तकनीकी गलतियों के कारण आपकी वीडियो को दबा देता है। अगर आप भी अपनी रील्स को वायरल करना चाहते हैं तो तुरंत इन 6 आसान बदलावों को आजमाएं:

1. Highest Quality Upload सेटिंग को करें ऑन

ज्यादातर क्रिएटर्स सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वे अपनी वीडियो को कम क्वालिटी में अपलोड कर देते हैं। धुंधली या खराब क्वालिटी वाली रील्स को इंस्टाग्राम आगे प्रमोट नहीं करता।
सबसे पहले इंस्टाग्राम की Settings में जाएं। वहां Data Usage and Media Quality के विकल्प पर क्लिक करें और 'Upload at Highest Quality' को तुरंत ऑन (ON) कर दें। इससे आपकी रील हमेशा बेस्ट क्वालिटी में ही पोस्ट होगी। 

PunjabKesari

2. डेटा और बैटरी सेवर मोड को रखें ऑफ 

अगर आपके स्मार्टफोन में 'Data Saver' या 'Battery Saver' ऑन है तो यह इंस्टाग्राम के बैकग्राउंड डेटा और वीडियो प्रोसेसिंग को धीमा कर देता है। इससे रील्स की रीच सीमित हो जाती है। इसलिए वीडियो अपलोड करने से पहले इन दोनों फीचर्स को बंद (OFF) कर दें ताकि वीडियो बिना किसी रुकावट के सही तरीके से प्रोसेस हो सके। 

3. Trending Music का ही करें इस्तेमाल 

पुराने या कॉपीराइट वाले गानों का इस्तेमाल करने से रील्स की रीच घट जाती है। इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम हमेशा ट्रेंडिंग गानों को आगे बढ़ाता है। रील्स सेक्शन में जिन गानों या ऑडियो के आगे तीर (Arrow $\nearrow$) का निशान दिखाई दे समझ जाएं कि वह म्यूजिक ट्रेंडिंग में है। ऐसे गानों पर रील्स बनाने से वीडियो वायरल होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। 

PunjabKesari

4. प्राइवेट नहीं, Professional Account चुनें

अगर आपका अकाउंट प्राइवेट है तो आपकी रील सिर्फ आपके फॉलोअर्स तक ही सीमित रहेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए अपने अकाउंट को Public रखें। बेहतर होगा कि आप Professional Account मोड ऑन कर लें। इससे आपको 'Insights' का डेटा मिलता है जिससे आप समझ सकते हैं कि आपकी ऑडियंस को क्या पसंद आ रहा है। 

PunjabKesari

5. Hashtags की बाढ़ न लाएं 

रील्स के कैप्शन में 20-30 हैशटैग्स भर देना समझदारी नहीं बल्कि स्पैम (Spam) माना जाता है। इंस्टाग्राम इसे गलत एक्टिविटी समझकर रीच कम कर देता है। हमेशा अपनी वीडियो से जुड़े सिर्फ 4 से 6 जरूरी और रिलेवेंट हैशटैग्स का ही इस्तेमाल करें। 

6. सही समय (Right Timing) पर करें पोस्ट

रील को कभी भी किसी भी समय अपलोड न करें। अगर आप ऐसे समय पोस्ट कर रहे हैं जब आपकी ऑडियंस एक्टिव ही नहीं है तो व्यूज नहीं आएंगे। इंस्टाग्राम शुरुआत के कुछ मिनटों के रिस्पॉन्स को देखकर ही वीडियो को आगे पुश करता है। क्रिएटर्स के लिए सुबह 8 से 10 बजे और शाम 6 से रात 10 बजे का समय सबसे बेस्ट माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News