55 की उम्र करोड़पति बनकर होना चाहते है रिटायर? ये PPF फॉर्मूला आपके लिए साबित हो सकता है गेम चेंजर!

punjabkesari.in Friday, Apr 11, 2025 - 06:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो चुका है और ऐसे में लोगों की नजर एक बार फिर से पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर टिक गई है। वजह है इसकी भरोसेमंद गारंटी और सुरक्षित निवेश का टैग। अगर आप भी 55 की उम्र में चैन से रिटायर होकर करोड़पति बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हर कोई चाहता है कि वो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहे। लेकिन अगर यही मुकाम 60 की बजाय 55 की उम्र में मिल जाए तो जिंदगी और भी आरामदायक हो सकती है। इसके लिए जरूरी है एक लंबी और स्मार्ट निवेश योजना, और PPF इसमें आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

PPF में निवेश की ताकत: सुरक्षित और गारंटीड

PPF सरकार द्वारा समर्थित एक स्कीम है जिसमें ब्याज दर 7.1% है। इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और आपको ब्याज पर ब्याज यानी कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें आप 15 साल के बाद 5-5 साल के ब्लॉक में एक्सटेंशन ले सकते हैं।

PPF करोड़पति ट्रिक: बस इतना करें निवेश

केस 1: उम्र 30 साल, निवेश ₹12,500 प्रतिमाह

  • हर महीने ₹12,500 निवेश करें

  • 15 साल में राशि होगी ₹40.68 लाख

  • 5 साल का एक्सटेंशन: राशि बढ़कर ₹66.58 लाख

  • फिर 5 साल और: कुल रकम ₹1.03 करोड़

  • रिटायरमेंट उम्र: 55 साल

  • निवेश की कुल अवधि: 25 साल

  • ब्याज दर: 7.1%

नतीजा: आप 55 की उम्र में करोड़पति बन जाएंगे और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा।

केस 2: उम्र 25 साल, निवेश ₹10,000 प्रतिमाह

  • 15 साल बाद वैल्यू: ₹32.54 लाख

  • 20 साल बाद: ₹53.26 लाख

  • 25 साल बाद: ₹82.46 लाख

  • 30 साल बाद: ₹1.23 करोड़

नतीजा: आप 55 की उम्र में न केवल करोड़पति बनेंगे बल्कि अतिरिक्त 23 लाख का फायदा भी होगा।

केस 3: उम्र 20 साल, निवेश ₹7,500 प्रतिमाह

  • 15 साल बाद वैल्यू: ₹24.40 लाख

  • 20 साल बाद: ₹39.94 लाख

  • 25 साल बाद: ₹61.84 लाख

  • 30 साल बाद: ₹92.70 लाख

  • 35 साल बाद: ₹1.36 करोड़

नतीजा: छोटी रकम का निवेश करने पर भी आप करोड़पति बन सकते हैं लेकिन आपको जल्द शुरुआत करनी होगी।

 ऐसा कैसे मुमकिन हुआ?

PPF की सबसे बड़ी खूबी है कंपाउंडिंग इंटरेस्ट। मतलब आपको निवेश पर ब्याज, और उस ब्याज पर फिर से ब्याज मिलता है। जितनी लंबी अवधि तक आप निवेश करते हैं उतना ही ज्यादा लाभ मिलता है।

इसके साथ ही इसमें टैक्स छूट भी मिलती है — निवेश पर, ब्याज पर और निकासी पर तीनों स्तरों पर छूट मिलती है। यानी PPF पूरी तरह से टैक्स फ्री रिटर्न देने वाला प्लान है।

PPF में क्यों करें निवेश?

  • पूरी तरह सुरक्षित और सरकार समर्थित

  • 7.1% सुनिश्चित ब्याज दर

  • टैक्स फ्री रिटर्न

  • कंपाउंडिंग से मिलती है बड़ी राशि

  • समय से पहले करोड़पति बनने का मौका

  • एक्सटेंशन की सुविधा

  • लंबी अवधि के लिए बेस्ट निवेश विकल्प


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News