लोकसभा चुनाव : मतदान केंद्रों में मतदाताओं को नहीं होगी किसी  तरह  की  परेशानी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 07:08 PM (IST)

कठुआ (गुरप्रीत)  : आगामी लोकसभा चुनावोंं के चलते मतदान केंद्रों में मतदाताओं को किसी  तरह की परेशानी नहीं होगी। मंडलायुक्त संजीव वर्मा  ने हीरानगर के विभिन्न सीमांत इलाकों में मतदान केंद्रों का  दौरा किया  जिसके बाद डी.सी. कठुआ रोहित खजूरिया के  साथ कठुआ में बैठक  की। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि एक तरह से  लोकतंत्र  का पर्व  आ रहा है। लोकसभा चुनावों के चलते पोलिंग स्टेशनों में बेहतर सुविधाएं हों। वहां  आने वाले मतदाताओं  को किसी तरह की परेशानी न हो, इसी के चलते ही  उन्होंने विभिन्न सीमांत गांवों में मतदान केंद्रों का दौरा किया है। उनका मकसद एक ही  है  िक केंद्रों में बुजुर्गो को परेशानी न हो, वातावरण बेहतर हो, दिव्यांग को भी  परेशानी न हो , उनके ट्रांस्पोटेशन को लेकर बेहतर सुविधा हो।

उन्होंने कहा कि कई मतदान केंद्रों में और  भी  सुधार की जरूरत है जिसे  लेकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लेागों  से  भी अपील करते हुए कहा कि चुनावों के चलते ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के  लिए आएं ताकि लोकतंत्र के इस पर्व मेें वे  सब शम्हूलियत  कर अपनी जिम्मेवारी का  पालन कर सकें। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News