Passport Visa New Rules 2026: फ्रांस, वियतनाम, थाईलैंड और साउथ कोरिया में बदला एंट्री सिस्टम

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 05:35 PM (IST)

Passport Visa New Rules 2026: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वीजा से जुड़े नए बदलाव जानना आपके लिए जरूरी है। फ्रांस, वियतनाम, थाईलैंड और साउथ कोरिया ने अपने एंट्री और वीजा नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं, जो भारतीय यात्रियों को सीधे प्रभावित करेंगे।

 फ्रांस: ट्रांजिट वीजा में राहत
फ्रांस ने भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया है। 10 अप्रैल 2026 से अब भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को फ्रांस एयरपोर्ट पर ट्रांजिट वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी, बशर्ते वे सिर्फ इंटरनेशनल ट्रांजिट जोन में रहें।

 ध्यान देने वाली बात:
अगर आपकी यात्रा नॉन-शेंगेन देश की तरफ है, तो ट्रांजिट वीजा अभी भी जरूरी रहेगा।

 वियतनाम: नया डिजिटल इमिग्रेशन फॉर्म अनिवार्य
-वियतनाम में अब यात्रियों को एक नया डिजिटल इमिग्रेशन डिक्लेरेशन फॉर्म भरना जरूरी होगा।
-यह नियम 15 अप्रैल 2026 से लागू हुआ है।
-यह फॉर्म एयरपोर्ट पर या ऑनलाइन भरा जाएगा
-72 घंटे के अंदर सबमिट करना होगा
-सबमिशन के बाद एक QR कोड मिलेगा
-इमिग्रेशन काउंटर पर यह QR कोड दिखाना अनिवार्य होगा
यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है

थाईलैंड: वीजा फीस में बदलाव
-थाईलैंड भारतीय पर्यटकों को 60 दिन तक वीजा-फ्री एंट्री देता है, लेकिन लंबे समय या मल्टीपल एंट्री वीजा के लिए फीस बढ़ा दी गई है।
-टूरिस्ट वीजा फीस लगभग ₹3000 हो गई है
-मल्टीपल एंट्री वीजा की फीस करीब ₹13500 तक पहुंच गई है
-यानी अब लंबी यात्रा पहले से ज्यादा महंगी हो सकती है।

साउथ कोरिया: ग्रुप टूर पर बड़ी छूट
-साउथ कोरिया ने भारतीय पर्यटकों के लिए ग्रुप वीजा फीस छूट को बढ़ा दिया है।
-यह छूट अब 30 जून 2027 तक लागू रहेगी
-रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंसी से बुक किए गए ग्रुप टूर पर फायदा मिलेगा
-लगभग ₹1155 की प्रोसेसिंग फीस भी माफ हो सकती है
-सोलो ट्रैवलर्स को यह फायदा नहीं मिलेगा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News