एक बार फिर गौरी मेम हुई ''पंजाबी मुंडे'' की दीवानी, सात समुंदर पार कर पहुंची भारत

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2016 - 05:45 PM (IST)

लखनऊ:  एक बार फिर गौरी मेम भारतीय लड़के की दीवानी हुई। दरअसल, अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली नैंसी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हरदीप सिंह से जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वह शादी के लिए हाल ही में इंडिया आई है। हालांकि पुलिस वेरीफिकेशन के चलते उनकी शादी रुकी हुई है। छह महीने पहले दोनों की फेसबुक से दोस्ती हुई थी। नवंबर 2015 में दोनों ने इंगेजमेंट किया है।

नैंसी के मुताबिक, मई 2015 में हरदीप सिंह से फेसबुक पर उनकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों वॉट्सऐप और वीडियो कालिंग भी करने लगे। इस बीच दोनों में प्यार हो गया और शादी के लिए तैयार हो गए। अक्टूबर 2015 में उसने नैंसी को शादी में आने के लिए इनवाइट किया। 7 नवंबर को नैंसी अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। दोनों के परिवार की रजामंदी के बाद इनकी 23 नवंबर को इंगेजमेंट कर दी।

फिलहाल, नैंसी और हरदीप शादी के लिए अपर जिलाधिकारी कार्यालय में कागजातों को पूरा करने में लगे हुए हैं। ऑफिस में मौजूद अधिकारी ने बताया कि इंटरनेशनल मामला होने से शादी से पहले कुछ कागजी कार्रवाइयां पूरी करनी पड़ेंगी। विभाग को अमेरिका की पुलिस का वेरीफिकेशन और नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट चाहिए। वहीं, नैंसी ने बताया कि अमेरिका में वेरीफिकेशन ही नहीं होता तो यह प्रक्रिया कैसे पॉसिबल होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News