मराठी न बोलने पर फेरीवाले की पिटाई! मुंबई में भाषा के नाम पर बढ़ता तनाव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Tuesday, Jul 01, 2025 - 04:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के मीरा रोड इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ मराठी भाषा न बोलने पर एक फेरीवाले के साथ खुलेआम मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता शामिल थे। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक फेरीवाले से जबरदस्ती मराठी में बात करने को कहा गया। जब उस फेरीवाले ने बताया कि वह मराठी नहीं जानता और उत्तर प्रदेश से है तो MNS कार्यकर्ताओं ने उस पर हाथ उठा दिया। एक के बाद एक चार थप्पड़ मारे गए और उसके साथ बदसलूकी की गई।
घटना ने खड़े किए कई सवाल
यह घटना ना सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि मुंबई जैसे महानगर में भाषा को लेकर बढ़ती असहिष्णुता को भी उजागर करती है। सवाल यह भी है कि क्या किसी व्यक्ति की भाषा उसकी सुरक्षा पर असर डाल सकती है? मीरा रोड की घटना से पहले भी मुंबई के घाटकोपर इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। वहाँ एक फरसान दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को सिर्फ इसलिए ताने मारे गए क्योंकि वह मराठी में बात नहीं कर सका। ग्राहक ने उसे न केवल मराठी सीखने की नसीहत दी बल्कि दुकान बंद करने और मारपीट की धमकी भी दी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मुंबई में एक व्यक्ति पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि वह मराठी नहीं जानता था।
— Ocean Jain (@ocjain4) July 1, 2025
ये भाषा के योद्धाओं की हिम्मत नहीं किसी MU-स्लिम के सामने भाषा पर लड़ कर दिखाए इनकी गेंद सूजा देंगे। pic.twitter.com/lnZV5kAnNx
राजनीतिक रंग ले रहा है भाषा विवाद
मराठी बनाम हिंदी का यह मुद्दा अब राजनीतिक रंग ले चुका है। MNS, जो हमेशा से "मराठी मानुष" की बात करती आई है, अब एक बार फिर इसी एजेंडे को लेकर सड़कों पर दिख रही है। लेकिन सवाल ये है कि क्या आम जनता के साथ हिंसा कर के कोई भाषा सिखाई जा सकती है?
सोशल मीडिया पर लोग यह भी सवाल कर रहे हैं कि जब यह सब खुलेआम हो रहा है, कैमरे में कैद हो रहा है तो प्रशासन की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या सिर्फ एक भाषा नहीं बोलने की वजह से किसी को मारा-पीटा जा सकता है?