पुलिस हिरासत में शिक्षक की मौत पर बवाल, अलगाववादियों ने बुधवार को बुलाया कश्मीर बंद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 06:23 PM (IST)

 श्रीनगर : पुलिस हिरासत में 28 वर्षीय शिक्षक की मोत के बाद कश्मीर के पुलवामा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जैसे ही अवंतिपोरा में शिक्षक की मौत की खबर पहुंची तो लोग सडक़ों पर उतर आए। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिये। मृतक रिजवान एक प्राइवेट स्कूल का शिक्षक था और काफी देर से पुलिस की हिरासत में था।  

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों और लोगों के बीच प्रदर्शन जारी हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। वहीं अलगाववादियों के संयुक्त गुट ने भी बुधवार को कश्मीर बंद का आहवान किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News