उपराष्ट्रपति धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 10:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत रविवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

PunjabKesari

यह घटना रविवार की सुबह करीब 2 बजे हुई, जब उपराष्ट्रपति को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत एम्स लाया गया और फिलहाल उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

PunjabKesari

उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा भी एम्स पहुंचे। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा महा मुकाबला, फैंस ने भोलेनाथ से की प्रार्थना

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News