राजनीति जगत में शोक की लहर, दिग्गज भाजपा नेत्री का हुआ निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 12:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से भाजपा के लिए एक दुखद खबर आई है। नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अंजु जैन का निधन बीती रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ। यह घटना भाजपा के लिए गहरा शोक लेकर आई है, खासकर उस समय जब प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा था। अंजु जैन की तबीयत कुछ दिनों पहले अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत रविवार को और ज्यादा बिगड़ गई और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। अंजु जैन बलौदाबाजार नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन की पत्नी थीं।

जीत की खुशी से शोक में बदला माहौल

अशोक जैन के नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद नगर में उत्सव का माहौल था। दो दिन पहले ही उनके परिवार ने जीत का जश्न मनाया था और विजय आभार रैली का आयोजन किया था। इस रैली में परिवार के सभी सदस्य भी शामिल हुए थे, लेकिन अचानक हुई अंजु जैन की मौत ने पूरे नगर को शोक में डुबो दिया।

अंजु जैन का पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार पहुंचेगा और उनका अंतिम संस्कार रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे उनके घर से निकलेगी, जहां पर परिवार और नगरवासी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।



मंत्री टंकराम वर्मा का शोक संदेश

बलौदाबाजार के विधायक और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अंजु जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, "बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन जी की पत्नी अंजू जैन जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में परिजनों को साहस प्रदान करें। ॐ शांति।"

नगर में शोक की लहर

अंजु जैन के निधन ने न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे नगर को गहरे शोक में डाल दिया है। उनकी विनम्रता और समाजसेवा को हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा में भी इस दुखद खबर से शोक की लहर है, क्योंकि वह पार्टी के एक मजबूत स्तंभ मानी जाती थीं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News