भारतीय मूल के वराडकर दूसरी बार बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री, दुनिया के इन देशों पर भी राज कर रहे हैं भारतवंशी

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 11:27 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया के कई देशों पर  भारतवंशी  राज कर रहे हैं । इनमें एक और नाम जुड़ गया है लियो वराडकर का। साल 2022 की विदाई से  पहले ब्रिटेन के बाद अब यूरोप सरकार में तीसरे भारतवंशी प्रमुख का सत्ता पर कब्जा हो गया है। भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा और 2020 के गठबंधन समझौते का हिस्सा है। आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस द्वारा मंजूरी देने के बाद वराडकर की नियुक्ति की पुष्टि की गई।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  खास अंदाज में दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर खास अंदाज में बधाई दी है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, लियो वराडकर को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। आयरलैंड के साथ ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को मैं बहुत महत्व देता हूं। दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को और अधिक समृद्ध करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं। 

PunjabKesari

आयरलैंड में 2020 में आम चुनाव हुए थे। इसके बाद माइकल मार्टिन की पार्टी 'फिएना फेल' और वराडकर की पार्टी 'फिने गाइल' के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इसके बाद मार्टिन देश के प्रधानमंत्री बने थे। इस समझौते के तहत तय हुआ था कि पांच साल के कार्यकाल के शुरुआती ढाई साल में मार्टिन देश के प्रधानमंत्री और वराडकर उप प्रधानमंत्री रहेंगे। इसके बाद दोनों एक दूसरे की जगह लेंगे।

 PunjabKesari

मार्टिन का भारत से है गहरा रिश्ता
मार्टिन (61) ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। वराडकर (43) इससे पहले 2017 से 2020 के बीच आयरलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह देश के सबसे युवा और 'गे' प्रधानमंत्री बने थे। उनकी मां का संबंध आयरलैंड, जबकि पिता का संबंध भारत से है। उनके पिता अशोक महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के वराड गांव में रहते थे। जबकि मां मरियम आयरलैंड की निवासी थीं और पेशे से नर्स थीं। उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे और 1960 के दौरान इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस में कार्यरत थे। मां मरियम की मुलाकात अशोक से इंग्लैंड में हुई थी।

 

PunjabKesari

यूरोप की सत्ता पर है इन 3 भारतवंशियों का राज 

  •  आयरलैंड में प्रधानमंत्री लियो वराडकर
  •   ब्रिटेन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
  •  पुर्तगाल में प्रधानमंत्री  एंटोनियो कोस्टा
     

भारतीय मूल के दुनिया भर में सरकार के प्रमुख 

  • पुर्तगाल PM एंटोनियो कोस्टा
  • मॉरीशस PM प्रविंद जगन्नाथ
  • यूके PM ऋषि सुनक
  • जमैका PM एंड्रयू होल्नेस
  • आयरलैंड PM  लियो वराडकर

    PunjabKesari

भारतीय मूल के दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष 

  • मॉरीशस राष्ट्रपति: पृथ्वीराजसिंह रूपन
  • सिंगापुर राष्ट्रपति: हलीमा याकूब
  • सूरीनाम राष्ट्रपति: चान संतोखी
  • गुयाना राष्ट्रपति: डॉ मोहम्मद इरफ़ान अली
  • सेशेल्स राष्ट्रपति: वावेल रामकलावन

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News