भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी, सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है: वाघेला

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 04:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय कपड़ा मंत्री शंकरसिंह वाघेला ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक षडयंत्रकारी पार्टी है जो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है।

भाजपा को सत्ता से दूर करेगी जनता
25 साल तक भाजपा में रह चुके वाघेला ने आज अपने स्नेहमिलन (गुजराती नये साल के मौके पर आयोजित कार्यक्रम) में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो करोड़ नौकरियां देने, गरीबों के खाते में विदेश से कालाधन लाकर 15 लाख रूपये लाने, अच्छे दिन लाने जैसे अपने वादों पर कोई अमल नहीं किया और उनके शासन के साढ़े चार साल बाद अब जनता जवाब मांग रही है। पर सरकार के पास जवाब देने के लिए कुछ भी नहीं है। अब जनता इसे जवाब देगी और सत्ता से दूर करेगी। 

किसानों की हालत खराब
पूर्व मुख्यमंत्री ने सीबीआई जैसी संस्थाओं में पिठ्ठू अधिकारियों की भर्ती के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री इनका इस्तेमाल अपने गलत कामों को छुपाने और अपने विरोधियों को परेशान करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों की हालत भी खराब है। प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में भाजपा की सरकार ने बड़े पैमाने पर सरकारी कर्ज पैदा कर रखा है। किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं। 

जनता के पैसे बर्बाद कर रही सरकार 
गुजरात जैसे विकसित राज्य और हर दृष्टि से सुखी गुजरातियों को किसी सरकार की जरूरत हीं नहीं है पर यहां भाजपा सरकार उल्टे सीधे और अनुत्पादक काम में जनता के पैसे बर्बाद कर रही है। किसानों को देने के लिए पानी नहीं है पर साधु टेकरी (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निकट) और साबरमती रिवरफ्रंट के लिए पानी है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस दोनो में लंबे समय तक रहे और पार्टी के लिए समर्पित थे पर इन दोनो दलों ने आपस में मैच फिक्सिंग जैसी मिलीभगत कर रखी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News