दिल्ली में अलग अंदाज में नजर आए अमेरिकी विदेश मंत्री, ऑटो की सवारी का उठाया आनंद (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 07:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इन दिनों भारत में हैं। भारत दौरे पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमेरिका के विदेश मंत्री ऑटो की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने खुद इन ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ब्लिंकन ने शुक्रवार को क्वाड देशों की बैठक में हिस्सा लिया। 

ट्विटर पर साझा की तस्वीरें
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए मुंबई और हैदराबाद सहित कई राज्यों के अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के कर्मचारियों का अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। मंत्री एंटनी ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद के अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और जनता के संबंधों को मजबूत करने और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी हूं।

 

एंटनी ब्लिंकन ने मसाला चाय का जिक्र करते हुए कहा, “भारत में सिविल सोसायटी की डायनामिक महिलाओं से मुलाकात की। मसाला चाय के साथ हमने महिला सशक्तिकरण पर भारत में उनके महत्वूर्ण कामों पर चर्चा की, ये मानते हुए कि ये हमारे दोनों देशों को समृद्ध और मजबूत करता है। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन संघर्ष सहित कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि रूस को बेधड़क यूक्रेन पर हमला करने देना, ‘‘संभावित आक्रमणकारियों'' को भी ऐसी छूट देगा। ब्लिंकन ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में ‘रायसीना डायलॉग' के सत्र में परिचर्चा के दौरान यह बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News