भारत-अमेरिका कूटनीतिक गलियारों में मची हलचल, भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले के बाद अमेरिकी राजदूत तलब

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 03:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: समुद्री मार्गों पर भारतीय सुरक्षा को लेकर कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ओमान के तट के पास 20 भारतीय क्रू (चालक दल) सदस्यों वाले एक और वाणिज्यिक जहाज (कमर्शियल वेसल) को निशाना बनाए जाने के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत (चार्ज डी'अफेयर्स) जेसन मीक्स को विदेश मंत्रालय (MEA) में दूसरी बार तलब किया। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों के भीतर भारतीय हितों या चालक दल से जुड़े जहाजों पर हमले की यह तीसरी बड़ी घटना है।

विदेश मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों ने जताई गंभीर चिंता

सुरक्षा और कूटनीतिक स्तर पर इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारत सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए अमेरिकी राजनयिक जेसन मीक्स को भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) में अमेरिका मामलों के अतिरिक्त सचिव (एडिशनल सेक्रेटरी) द्वारा तलब किया गया। चार दिनों के भीतर लगातार तीसरी बार भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हुए इन हमलों ने समुद्री सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैठक के दौरान भारत ने इन हमलों पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस व त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News