UPSC Result- कर्नाटक की नंदिनी टॉपर, अमृतसर का अनमोल शेर सैकेंड

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2017 - 08:19 AM (IST)

नई दिल्ली/अमृतसर/होशियारपुर(ममता/जैन): संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) 2016 की परीक्षा (प्रधान) के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इसमें कर्नाटक की नंदिनी के.आर. पहले स्थान पर रहीं। अमृतसर का अनमोल शेर सिंह बेदी दूसरे और गोपाल कृष्ण रोनांकी तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा पहले 10 स्थानों में सौम्या पांडे, अभिलाष मिश्रा, कोठामासू दिनेश कुमार, आनंद वर्धन, स्वेता चौहान, सुमंत सौरव मोहंती और बिलाल मोहीउद्दीन भट्ट शामिल हैं। दसूहा की हितिका वासल को 121वां स्थान मिला है। कुल 1099 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इनमें से 500 सामान्य वर्ग, 347 अन्य पिछड़ा वर्ग, 163 अनुसूचित जाति और 89 अनुसूचित जनजाति के हैं।
PunjabKesari
यू.पी.एस.सी. परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहने वाले अनमोल ने हाल ही में बिट्स पिलानी कैंपस से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और  पहली बार ही यू.पी.एस.सी. की परीक्षा में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। वह अब  इंडियन फॉरैन सॢवसेज (आई.एफ. एस.) के लिए अप्लाई करेगा। वहीं बातचीत में हितिका ने कहा कि यह उसकी दूसरा अटैम्प्ट था। उसका कहना है कि सफलता की उम्मीद तो थी लेकिन रैंक इस कदर बढिय़ा मिलेगा यह उसने नहीं सोचा था।  हितिका ने बताया कि वह बचपन से ही देश की प्रथम महिला आई.पी.एस. किरण बेदी से वह बेहद प्रभावित रही है। उन्हीं को रोल मॉडल मानते हुए हितिका ने मन में ठान लिया था कि वह भी खाकी वर्दी पहनकर देश की सेवा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News