ICSE-ISC Result 2025: ICSE और ISC का परीक्षा परिणाम आज सुबह 11 बजे होगा घोषित, ऐसे करें चेक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 10:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज (30 अप्रैल) सुबह 11 बजे कक्षा-10 (ICSE) और कक्षा-12 (ISC) के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव जोसेफ ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

इस साल CISCE परीक्षा के लिए ICSE (10वीं) में लगभग 2 लाख 53 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था जबकि ISC (12वीं) की परीक्षा में करीब 1 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। छात्र पिछले काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। पहले उम्मीद थी कि परिणाम मई के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे लेकिन बोर्ड ने अब 30 अप्रैल को ही रिजल्ट जारी करने का फैसला कर लिया है।

रिजल्ट देखने का आसान तरीका

अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

➤ सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
➤ होमपेज पर दिए गए 'Result 2025' या इसी तरह के लिंक पर क्लिक करें।
➤ इसके बाद छात्रों को ICSE/ISC Examination Result 2025 का विकल्प चुनना होगा।
➤ अब अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।

PunjabKesari

 

➤ सभी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
➤ आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
➤ भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

पिछली बार कैसा रहा था रिजल्ट का ट्रेंड

साल 2024 में ICSE (10वीं) का पास प्रतिशत 98.19% रहा था। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% और लड़कों का 97.53% था। उससे पहले 2023 में 96.93% छात्र पास हुए थे जिसमें 98.01% लड़कियां और 95.96% लड़के शामिल थे।

 

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack का चौंकाने वाला सच! बच्ची की रील में कैद हुए आतंकी, हमले से पहले कर रहे थे रेकी

 

नंबरों से नाखुश हैं तो ये करें

ICSE ने कंपार्टमेंट परीक्षाएं अब बंद कर दी हैं। इसलिए जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच (रीचेकिंग) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड जल्द ही विस्तृत जानकारी जारी करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News