TS SSC Result 2025: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 03:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE Telangana) ने साल 2025 की सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी 10वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in और results.bsetelangana.org पर चेक कर सकते हैं।

इस साल, 5 लाख से अधिक छात्रों ने एसएससी परीक्षा में हिस्सा लिया था। बीते वर्ष कुल पास प्रतिशत 90% से अधिक रहा था और इस बार भी करीब-करीब इतने ही परिणाम की उम्मीद की जा रही है। बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वर्ष कुल 5,09,403 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 2,58,895 लड़के और 2,50,508 लड़कियां शामिल थीं। यह परीक्षा 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें TS SSC रिजल्ट 2025:-

- आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर 'TS SSC Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।

- अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करें।

- विवरण सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रख लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News