मोदी के मिशन 2019 को झटका दे सकती है UPA-3

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 08:06 PM (IST)

जालंधर (नरेश कुमार): 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों के मंगलवार को आए नतीजों से पाताल में समाई कांग्रेस एक बार फिर उठ खड़ी हुई है। लोकसभा में 47 सीटों वाली कांग्रेस इन 3 राज्यों की 67 लोकसभा सीटों के साथ-साथ भाजपा के साथ सीधे मुकाबले वाले गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी टक्कर में आ गई है। यदि कांग्रेस ने चुनाव नतीजों के बाद राज्य वार गठबंधन सही तरीके से किया तो 2019 में यू.पी.ए.-3 की सरकार की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इससे पहले 2004 के चुनाव में कांग्रेस भाजपा के मुकाबले महज 7 सीटें ज्यादा जीती थी लेकिन उसने यू.पी.ए.-1 का गठन करके भाजपा को सत्ता में आने से रोक दिया था। कांग्रेस ने उस समय 145 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा को 138 सीटें हासिल हुई थीं लेकिन कांग्रेस को सहयोगियों का साथ मिला और उसने 218 लोकसभा सदस्यों वाला यू.पी.ए.-1 गठजोड़ बना लिया।
PunjabKesari
इस गठजोड़ को लैफ्ट पार्टियों का समर्थन हासिल था और 2009 में यू.पी.ए. की सीटों की संख्या बढ़कर 262 हो गई। इनमें से 209 सीटें सिर्फ कांग्रेस की थी। 2019 के चुनाव में कांग्रेस की वापसी की चर्चा शुरू हो गई है और माना जा रहा कि कांग्रेस की सीटों की संख्या 3 अंकों में पहुंच जाएगी। ऐसे में अगले लोकसभा चुनाव के बाद यू.पी.ए.-3 की सरकार आने की भी संभावना है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछले चुनाव के दौरान 29 लोकसभा सीटों में से महज 2 सीटों पर चुनाव जीत सकी थी जबकि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस सारी 29 सीटों पर मुकाबले में आ गई है जबकि राजस्थान में पिछले चुनाव में शून्य पर सिमटी कांग्रेस इस राज्य में भी लोकसभा में अब कड़ी टक्कर दे सकती है।
PunjabKesari
गुजरात की 26 सीटों पर भी कांग्रेस को पिछले चुनाव के दौरान भरी पराजय का मुंह देखना पड़ा था और पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी लेकिन पिछले साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लिहाजा इस राज्य की 26 सीटों पर भी कांग्रेस मुकाबले में आ गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान हालांकि कांग्रेस ने 117 में से 77 सीटें जीती थीं लेकिन इनकी गणना यदि लोकसभा चुनाव के लिहाज से की जाए तो पंजाब में कांग्रेस को 10 सीटों पर बढ़त मिली है जबकि मौजूदा समय में पंजाब से कांग्रेस के महज 4 सांसद हैं।

इन राज्यों में टक्कर देगी कांग्रेस

राज्य सीटें
पंजाब 10
गुजरात 26
मध्य प्रदेश 29
छत्तीसगढ़ 11
राजस्थान 25
उत्तराखंड 5
हिमाचल प्रदेश 4

PunjabKesari
2014 में कांग्रेस कहां-कहां जीती

प्रदेश सीटें
संयुक्त आंध्र प्रदेश 2
अरुणाचल प्रदेश 1
असम 3
बिहार 2
हरियाणा 1
कर्नाटक 9
केरला 8
मध्य प्रदेश 2
महाराष्ट्र 2
मणिपुर 2
मेघालय 1
मिजोरम 1
पंजाब 3
उत्तर प्रदेश 2
पश्चिम बंगाल 4
छत्तीसगढ़ 1

2014 के बाद हुए गुरदासपुर, रतलाम, अजमेर और अलवर के उप-चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को हराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naresh Kumar

Recommended News

Related News