Viral Video: फ्लाइट में पराठा-सब्जी खाते दिखा इंडियन कपल, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 05:58 PM (IST)

New Delhi: हवाई सफर के दौरान आमतौर पर यात्री एयरलाइन की ओर से मिलने वाला खाना या पैक किया हुआ नाश्ता खाते नजर आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक भारतीय कपल विमान के अंदर घर से लाया हुआ पराठा-सब्जी खाते दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई कि विमान में घर का खाना ले जाकर खाना कितना उचित है। वायरल वीडियो में एक भारतीय कपल विमान की सीट पर बैठा नजर आ रहा है। इसी दौरान महिला घर से लाया हुआ खाना निकालती है और दोनों आराम से पराठा-सब्जी खाते दिखाई देते हैं। खाना बिल्कुल उसी तरह परोसा हुआ नजर आता है, जैसे आमतौर पर घर में भोजन किया जाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by INDIANS (@iforindians)

विमान के माहौल में पराठा-सब्जी का यह देसी अंदाज लोगों को अलग लगा और वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि क्या विमान में घर का खाना ले जाना और खाना सही है। कुछ लोगों ने कहा कि अगर संबंधित विमान सेवा के नियम इसकी अनुमति देते हैं, तो घर का खाना खाने में कोई बुराई नहीं है।  हीं कुछ लोगों ने सार्वजनिक जगह पर भोजन करने के तौर-तरीकों का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि यात्रियों को आसपास बैठे लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए।

PunjabKesari

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि तेज गंध वाले भोजन से दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। टिप्पणी खंड में कई लोगों ने कपल का समर्थन किया। एक उपयोगकर्ता ने सवाल किया कि घर का खाना खाने में आखिर शर्म कैसी? एक अन्य ने पराठे और सब्जी को घर और अपनेपन से जुड़ी चीज बताया।  कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर कोई यात्री अपने साथ घर का भोजन लेकर चलता है तो उसकी आलोचना करने के बजाय विमान के वास्तविक नियमों को देखना चाहिए। कुछ टिप्पणियों में मजाकिया अंदाज में कहा गया कि यही खाना अगर महंगे पैकेट में मिलता तो शायद लोगों को उतनी परेशानी नहीं होती।PunjabKesari
 

कुछ  उपयोगकर्ताओं ने घर के पराठे-सब्जी की तुलना विमान में मिलने वाले महंगे नाश्ते और खाने से भी की। एक टिप्पणी में महंगे सैंडविच और पोहे के मुकाबले इसे बेहतर बताया गया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कम से कम यात्री तले-भुने या जंक फूड के बजाय घर का खाना खा रहे हैं।इस तरह वायरल वीडियो पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। एक पक्ष इसे सामान्य घरेलू भोजन और देसी अंदाज बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष विमान में भोजन करने के दौरान नियमों और आसपास के यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने की बात कर रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News