लकड़ी और रस्सी...सदियों पुरानी तकनीक से नौसेना ने बनाया समुद्री जहाज, मीनाक्षी लेखी ने रखी कील

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 03:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को गोवा में भारत के प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों पर चलने वाले जहाजों की याद दिलाने वाले एक जहाज की ‘कील' रखी। ‘कील' जहाज के निचले हिस्से में लगा लकड़ी या धातु का लंबा टुकड़ा होता है, जो जहाज को पानी में पलटने नहीं देता। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल उपस्थित थे।

 

इससे पहले नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि जहाज तैयार हो जाने के बाद, भारतीय नौसेना प्राचीन नौवहन तकनीकों का उपयोग करके पारंपरिक समुद्री व्यापार मार्गों पर एक अनूठी यात्रा करेगी। केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री लेखी ने इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत की एक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इतिहास के साथ बहुत कुछ गलत हुआ है और सभ्यता के तौर पर हमें बहुत नुकसान हुआ है। उन सबको ठीक करने का समय आ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News