केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, कार्यकर्ता जख्मी

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2016 - 11:05 PM (IST)

नागपुर: मोदी मंत्रीमंडल के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर की कार चंद्रपुर से नागपुर जाते समय शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार में सवार कार्यकर्ता मामूली रूप से जख्मी हो गया है। हादसे के वक्त हंसराज अहिर एक अन्य कार से यात्रा कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार अहिर चंद्रपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद नागपुर से दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज की ओर जा रहे थे। अहिर दुर्घटनाग्रस्त कार से जाने वाले थे लेकिन विलंब होने के कारण उन्होंने एक अन्य कार में बैठना पसंद किया और अपने अंगरक्षकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकारी कार में यात्रा जारी रखने के लिए कहा। 

मंत्री की सरकारी कार जिसमें उनके अंगरक्षक और पार्टी के कार्यकर्ता यात्रा कर रहे थे और शहर से 9 किलोमीटर दूर मोरवा गांव में भारी बारिश के कारण कार एक पेड़ से टकरा गई। कार में यात्रा करने वाले मामूली रूप से जख्मी हो गये। घायलों का समीप के अस्पताल में उपचार किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News