सांबा के बंसतर पुल के नीचे पुलिस को मिला अज्ञात शव

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 02:29 PM (IST)

साम्बा : साम्बा शहर में चीची माता मंदिर के पास पुल के नीचे सुबह उस समय आफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोगों ने एक व्यक्ति का अचेत हालत में पाया। वहीं मौके पर पहुंची साम्बा पुलिस ने तुंरत शव को अपने कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया पर  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


जानकारी अनुसार साम्बा पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति अचेत हालत में पुल के नीचे पड़ा हुआ है। वहीं एस.एच.ओ. साम्बा चंचल सिंह  और उनकी टीम मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया, जहां पर मृत घोषित होने पर उसके शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम रूम में रख दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News