उद्धव सरकार का पहला बजट-किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 2 लाख तक का कर्ज माफ

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 03:01 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार ने शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट पेश करते हुए किसानों के लिए जमकर योजनाओं का ऐलान भी किया। महाराष्ट्र सरकार के बजट में सबसे बड़ा ऐलान 7,000 करोड़ रुपए की कर्जमाफी का रहा। इसके साथ ही उद्धव सरकार ने महिलाओं के लिए हर जिले में एक महिला थाना बनाने का ऐलान भी किया। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के 2 लाख किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही अजित पवार ने आर्थिक सर्वे भी पेश किया जिसमें बताया गया कि इस बार महाराष्ट्र पर पिछली बार की तुलना में 57 हजार करोड़ रुपए ज्यादा का आर्थिक बोझ पड़ा है।

 

सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र पर कुल 471642 करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के 80 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार कानून बनाएगी। बजट पेश करते हुए पवार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले साल बारिश के कारण हुए फसल के नुकसान के बावजूद केंद्र ने केवल 956 करोड़ रुपए का फंड दिया। पवार ने कहा कि केंद्र की मदद का इंतजार करने की जगह सरकार ने किसानों की मदद के लिए खुद ही कदम उठाए। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में शिक्षा पर 6 हजार करोड़ खर्च होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News