झूठा केस बनाकर जेल पहुंचे लालू के दो सेवक, SSP ने शुरु की जांच

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 01:06 PM (IST)

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाते हुए रांची की बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है। लालू प्रसाद यादव को जेल में कोई तकलीफ ना हो इस बात को देखते हुए उनके दो सेवक झूठा केस बनाकर उनकी सेवा के लिए जेल में पहुंच गए हैं। मामले का पता लगने पर जांच शुरु कर दी गई है। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। 

यह दोनों सेवक रांची में दूध का कारोबार करते हैं और लालू के बहुत करीबी हैं। जानकारी के अनुसार, इन दो सेवकों का नाम मदन और लक्ष्मण है। लक्ष्मण उनके लिए खाना बनाने का काम करता है तो मदन उनकी सेवा करता है। मदन और लक्ष्मण के द्वारा एक अन्य युवक की मदद लेकर अपने ऊपर मारपीट करने और 10 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

इस मामले पर जब थाना अध्यक्ष द्वारा आरोपियों को जेल भेजने से इनकार कर दिया गया तब इन्होंने रांची के लोअर बाजार थाने जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 379, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News