Delhi Encounter: बाल-बाल बचे हेड कांस्टेबल, जवाबी फायरिंग में बदमाश को लगी गोली, हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 11:35 AM (IST)
Delhi Encounter : राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के छावला इलाके में आज यानि रविवार तड़के दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अपराधियों, रॉकी (22) और सुमित उर्फ कोकी (24) को दबोच लिया है। इस दौरान बदमाशों की गोली एक हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी जिससे वह बाल-बाल बच गए।
जानें क्या था पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने शिकायतकर्ता पर कथित तौर पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन हथियार किसी खराबी के कारण चला नहीं जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस की एक टीम ने विशिष्ट सूचना के आधार पर सुबह करीब पांच बजकर 35 मिनट पर 'शहरी विस्तार सड़क' (यूईआर) के पास आरोपियों को उस समय रोक लिया जब वे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: स्कैमर्स की अब खैर नहीं! ChatGPT पकड़ेगा धोखेबाजों की चोरी, बस एक क्लिक में बेनकाब होगा Fraud Email
वहीं पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने को कहे जाने पर रॉकी ने पुलिस दल पर कथित तौर पर गोलीबारी कर दी और तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली एक हेड कांस्टेबल की 'बुलेटप्रूफ जैकेट' पर लगी और वह बाल-बाल बच गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''पुलिस दल ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन गोलियां चलाईं जिससे रॉकी के बाएं घुटने के नीचे गोली लगी। इसके बाद कुछ देर हाथापाई के उपरांत उसे काबू कर लिया गया।''
हथियार और मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने मौके से रॉकी के साथ मोटरसाइकिल चला रहे सुमित उर्फ कोकी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान कोकी के पास से एक भरी हुई बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी रॉकी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Delhi Rain Alert: गरज- चमक के साथ कड़केगी बिजली, IMD ने जारी किया हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट
Delhi Shahdara Flyover: दिल्ली के शाहदरा फ्लाईओवर पर बाइक टैक्सी के फिसल जाने से 26 साल महिला की मौत
