किसान के कुएं पर नहाने को लेकर दो किशोरों को निर्वस्त्र घुमाया

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 12:47 AM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक किसान के कुएं पर नहाने को लेकर पिछड़ी जाति के दो किशोरों की कथित रूप से पिटाई की गयी और उन्हें पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नाबालिग किशोरों की दो लोगों ने परेड कराई, जिनमें से एक कुएं का मालिक था। पुलिस ने घटना के सिलसिले में ईश्वर जोशी और प्रह्लाद लोहार को गिरफ्तार किया है। किशोरों की कथित पिटाई और उनकी निर्वस्त्र परेड का वीडियो 10 जून को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है।


स्थानीय पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरों की उम्र 15-16 साल है। दोनों लड़के 10 जून को दोपहर तीन बजे जोशी के कुएं पर नहाने गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News