जम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में पाक की फायरिंग में दो जवान शहीद, 4 नागरिक घायल

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 08:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: रमजान के पावन महीने में भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। वह बीते कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने बारामूला जिला के उरी सेक्टर को अपना निशाना बनाते हुए गोलाबारी की, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि चार आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

PunjabKesari

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोटरर गोले दागे और अग्रिम चौकियों और असैन्य इलाकों को निशाना बनाया गया। सूत्रों ने कहा कि जवाबी कारर्वाई में सेना के चार जवान घायल हो गए। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया। इन सैनिकों की पहचान हो गई है, इनमें से एक हवलदार गोकर्ण सिंह हैं जबकि दूसरे नायक शंकर एस पी।

PunjabKesari

यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने एक सप्ताह से भी कम समय में उरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने का बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि इन सब के बावजूद भारतीय सेना (एलओसी) पर हाई अलर्ट है। 

PunjabKesari

बता दें कि एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 646 घटनायें हुई थीं। वर्ष 2019 में पाकिस्तानी सैनिकों ने 3200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनायें दर्ज की गयीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News