काम कर रहे दो भाइयों को लगा जोरदार करंट, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 11:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : झांसी जिले के रक्सा इलाके में शुक्रवार को उच्च क्षमता वाली विद्युत लाइन पर कथित तौर पर 'कटिया' डालते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रक्सा के थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि राजापुर गांव में दीपक परिहार (26) एवं उसका छोटा भाई आकाश (22) आज सुबह अपने खेत में मोटर चलाने के लिए उच्च क्षमता वाली विद्युत लाइन पर 'कटिया' डालने का प्रयास कर रहे थे, तभी उसकी चपेट में आने से दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए। 

उन्होंने बताया कि गांव वालों ने दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां दीपक की मौत हो गई , जबकि आकाश की हालत नाजुक बनी हुई है। सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News