निर्माणाधीन फैक्टरी में करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 12:20 PM (IST)

नोएडाः नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करने वाले 26 वर्षीय युवक की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवक का शव रविवार को मिला।

जारचा थाने के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि पुलिस को रविवार को क्षेत्र की एक निर्माणाधीन फैक्टरी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान नदीम (26) के रूप में की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करंट लगने से होने की बात सामने आई है। मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News