लॉन्च हुआ TVS Raider 125 का Drum Brake Variant, मौजूदा मॉडल से है लगभग 10,000 रुपए सस्ता

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2024 - 12:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क. TVS Raider 125 का Drum Brake Variant भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 84,469 रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है। इस बाइक का मुकाबला भारतीय बाजार में Hero Xtreme 125R और Honda SP 125 से है। यह बाइक मौजूदा मॉडल से लगभग 10,000 रुपए सस्ती है।


इंजन

PunjabKesari
TVS Raider 125 Drum Brake Variant में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 11.2 BHP और 11.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है। 


कलर और फीचर्स

PunjabKesari
यह बाइक दो रंगों- स्ट्राइकिंग रेड और विकेड ब्लैक में खरीदी जा सकती है। वहीं बाइक में LED हेडलाइट, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और दो राइडिंग मोड्स- ईको और पावर दिए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News