जाति-धर्म का बंधन छोड़ तुर्की की महिला ने किया आंध्र प्रदेश के युवक से प्यार, घर वाले पहले ना-नुकुर किए, फिर मान गए

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 02:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क:   कहते है प्यार अंधा होता है कुछ ऐसा ही देखने को मिला आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जहां एक तुर्की की महिला को यहां के एक आम शख्स से प्यार हो गया इतना ही नहीं इस प्यार को बनाए रखने को लिए इन दोनों लव बर्ड ने भारतीय रीति-रिवाज से  शादी भी कर ली। 
 

दरअसल, आंध्र प्रदेश के गुंटूर के मधु संकीरथ की 2016 में जब तुर्की की महिला गिजेम से मुलाकात हुई तो उसे रिश्तों में बदलते देर नहीं लगी। दोनों लोग एक दूसरे के करीब आए और परिवार वालों को रजा मंद कर शादी करने की अनुमति मिल गई।
 

हाल ही में इस जोड़े ने इस साल जुलाई में पहले तुर्की में विवाह किया फिर भारत आकर गुंटुर में 28 दिसंबर को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। 
 

बता दें कि ये दोनों लव बर्ड 2020 में ही शादी करना चाहते थे, लेकिन कोविड की वजह से नहीं कर सके थे। हालांकि सगाई जरूर 2019 में ही हो गई थी। असल में दूल्हा मधु संकीरथ अपने काम के सिलसिले में तुर्की गए थे। वहां उनकी मुलाकात गिजेम से हुई तो उनके विचार काफी मिलने-जुलने लगे। वे एक-दूसरे को काफी पसंद करने लगे और  जल्द ही साथ रहने का फैसला कर लिया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News