बड़ा हादसा टला... इंजन में आग लगने की आशंका पर 236 यात्रियों से भरी टर्किश एयरलाइंस फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 04:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट को मंगलवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 236 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका हुई। इसके बाद पायलट ने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया।

विमान दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर सुरक्षित रूप से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और तकनीकी टीम द्वारा उसकी गहन जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह एक फुल इमरजेंसी लैंडिंग थी और सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News