अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी के लिए ट्रम्प की दावेदारी पक्की

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2016 - 08:36 PM (IST)

न्यूयार्क : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रम्प की दावेदारी करीब पक्की हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रम्प ने जरूरतभर के डेलिगेट्स जुटा लिए हैं। गुरुवार को एक समाचार एजेंसी की काउन्टिंग में बताया गया कि अपनी पार्टी से ट्रम्प टॉप पर हैं।
ट्रम्प ने अमेरिका में मुस्लिमों की एंट्री पूरी तरह से बैन करने की मांग की थी। इसके बाद से ही वे चर्चा में हैं। डेमोक्रेटिक से हिलेरी क्लिंटन प्रत्याशी बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शुरू से आगे चल रहे थे।
 
अरबपति कारोबारी हैं ट्रम्प
ट्रम्प अरबपति कारोबारी हैं। जब से वे प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनने की दौड़ में आए, उन्होंने कई बार विवादित बयान दिएहैं। अमेरिका के कई शहरों की आलीशान और गगनचुंबी इमारतें डोनाल्ड ट्रम्प की कामयाबी की जीती-जागती मिसाल है। करीब 40 साल से रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े ट्रम्प करीब 100 कंपनियों के मालिक हैं। वो खुद फ्लोरिडा के पाम बीच पर पैलेस में रहते हैं, जिसे अमेरिका की सबसे महंगी रिहायशी इमारतों में से एक माना जाता है।
 
कैसे पक्की हुई दावेदारी
रिपब्लिकन में नॉमिनेशन जीतने के लिए 1237 डेलिगेट्स चाहिए। बताया जा रहा है कि ट्रम्प के सपोर्ट में 1238 डेलिगेट्स आ चुके हैं। बराक ओबामा का कार्यकाल 2016 में खत्म हो रहा है। इलेक्शन प्रोसेस नवंबर 2016 से शुरू होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News