त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी बोले- त्रिपुरा में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी
punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 01:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने अंबासा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि विकास का इंजन रुकना नहीं चाहिए। राज्य में अब पिछड़ापन नहीं है। हमारे पास माता, बहनों का आर्शीवाद है।
For decades, rule of Congress and Communists hindered the development of Tripura. BJP govt brought development in Tripura. Violence isn't anymore the identity of Tripura. BJP made state free from fear & violence: PM Modi at election rally at Ambassa, Tripura#TripuraElections pic.twitter.com/NpcNRlncS8
— ANI (@ANI) February 11, 2023
बीजेपी के शासन में राज्य में कानून का राज है
त्रिपुरा के अंबासा में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब बीजेपी के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब, राज्य में महिला सशक्तिकरण है और जीवनयापन करना आसान है।
त्रिपुरा के विकास में बाधा डाली गई
पीएम मोदी ने कहा कि, दशकों तक कांग्रेस और कम्युनिस्टों के शासन ने त्रिपुरा के विकास में बाधा डाली। भाजपा सरकार त्रिपुरा में विकास लाई। हिंसा अब त्रिपुरा की पहचान नहीं रही। बीजेपी ने राज्य को भय और हिंसा से मुक्त बनाया।
5000 km of roads were built in Tripura to connect its villages. A new airport was also built in Agartala. Optical fibre & 4G connectivity being brought to villages. Now, Tripura is becoming global. We're developing waterways to connect the northeast & Tripura with ports: PM Modi pic.twitter.com/9DpJAIh0lk
— ANI (@ANI) February 11, 2023
अगरतला में एक नया हवाई अड्डा बनाया
पीएम मोदी ने कहा कि भोत्रिपुरा में गांवों को जोड़ने के लिए 5000 किमी सड़कें बनाई गईं। अगरतला में एक नया हवाई अड्डा भी बनाया गया था। ऑप्टिकल फाइबर और 4जी कनेक्टिविटी गांवों तक पहुंचाई जा रही है। अब त्रिपुरा वैश्विक होता जा रहा है। हम पूर्वोत्तर और त्रिपुरा को बंदरगाहों से जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित कर रहे हैं।