Chhattisgarh Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रचंड जीत, 54 सीटों पर किया कब्जा, कांग्रेस सत्ता से बाहर
punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 11:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना खत्म हो गई है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत दर्ज की है, भाजपा ने 54 सीटों पर किया कब्जा जमाया है। कांग्रेस को 35 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा है जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। राज्य विधानसभा की 90 सीट के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। जिसमें 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह 2018 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 76.88 प्रतिशत मतदान से कुछ कम है।
Chhattisgarh Election Result Live
- दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र में 17वे राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस को 94,847 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 75304 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 हजार 543 वोट से जीते।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी बढ़त बनाए हुई है। बीजेपी को अब तक के रुझानों में 56 सीटें मिल रही हैं तो वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
- पाटन विधानसभा से भूपेश बघेल 4 राउंड गिनती के बाद आगे चल रहे हैं। बीजेपी के विजय बघेल से 167 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं अंबिकापुर सीट से टीएस सिंह देव भी पीछे चल रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 467 वोटों से पिछड़ गए हैं। इसके अलावा 8 मंत्री पीछे भी पीछे चल रहे हैं। ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, कवासी लखमा, मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत, रुद्र गुरु और अनिला भेड़िया पीछे चल रहे हैं।
- बीजेपी 9.40 बजे तक के अपडेट के मुताबिक 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है।
- राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगे हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ललित कंवर आगे चल रहे हैं।
- बिलासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। दो हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है।
- डाक मत पत्रों में चित्रकूट विधानसभा से विनायक गोयल को 490 वोट मिले हैं तो वहीं दीपक बैज को 377 मत मिले। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज पीछे चल रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बहुमत के करीब पहुंच गई है। करीब एक घंटे के रुझानों में कांग्रेस पार्टी 41 सीटों पर आगे है तो बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है।
- रुझानों में छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा उलफेर हुआ है। अब भाजपा ने 30 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 27 सीटों मिली हैं।
- शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 30 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।
- शुरूआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस ने 23 सीटों पर बढ़त बनाई है। भाजपा को 17 सीटें मिली है।
- बीजापुर जिले की एक मात्र विधानसभा के लिए 16 टेबलों पर 18 राउंड में मतगणना होगी। डाक मत पत्रों की गणना का काम जारी है।
Party | Lead | Win | Total |
BJP | 0 | 54 | 54 |
Congress | 0 | 35 | 35 |
OTh | 0 | 01 | 1 |
मोदी के नाम और काम पर वोट मिला: रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा है कि जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी के नाम पर काम पर वोट दिया।
VIDEO | Chhattisgarh elections 2023: "People know that their (Congress') guarantees are fake, they know that Bhupesh Baghel didn't fulfill his promises, and that's why they believe in PM Modi's guarantees," says former CM and BJP leader @drramansingh as trends show BJP leading in… pic.twitter.com/ALGaWu3EPY
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2023
सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़ में चल रही वोटों की गिनती के बीच सीएम भूपेश बघेल ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि, ''आज जनादेश का दिन है। जनता जनार्दन को प्रणाम। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ।''
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से डॉ. रमन सिंह आगे
राजनांदगांव में ईवीएम मशीन के पहले राउंड की गिनती शुरू हो गई है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगे हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ललित कंवर आगे चल रहे हैं। डोंगरगढ़ में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। डोंगरगांव में भी कांग्रेस से दलेश्वर साहू आगे चल रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सभी 90 सीट के लिए आज 33 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू हुई। डाक मतपत्रों की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम के जरिए डाले गए वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 90 निर्वाचन अधिकारी, 416 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 4596 मतगणना कर्मी और 1698 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक हॉल में मतगणना के लिए 14 मेजें लगाई गई हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों- पंडरिया, कवर्धा, सारंगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल और भरतपुर-सोनहत में 21 मेजों की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जशपुर और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती सबसे अधिक 24 चरण में होगी तथा मनेंद्रगढ़ और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे कम 12 चरण में गिनती होगी। प्रदेश में ज्यादातर सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है। पार्टी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने किसान, आदिवासी, और गरीबों के लिए काम किया है, जिसके दम पर एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रही भाजपा को उम्मीद है कि राज्य की जनता एक बार फिर उन्हें मौका देगी। पार्टी ने प्रचार के दौरान बघेल सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।