Transfers : इस राज्य में बड़ा फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 10:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों का तबादला किया है, जिससे वित्त, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी और नगरपालिका प्रशासन जैसे कई अहम विभागों में बदलाव हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निवर्तमान वाणिज्यिक कर आयुक्त खालिद एज़ाज़ अनवर को तबादला वित्त विभाग में सचिव पद पर किया गया है, जबकि कृषि विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव सुरेंद्र कुमार मीणा को वाणिज्यिक कर आयुक्त नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि वित्त विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव डॉ. उमा शंकर एस का तबादला आवास विभाग में इसी पद पर किया गया है। एक विज्ञप्ति के मुताबिक कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 28 अगस्त को तबादलों का आदेश दिया और तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News