कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाले 52 ट्रेनें लेट

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2016 - 09:45 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आज प्रात: से ही पुन: गहन धुंध छाई हुई थी, जबकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया और कई के समय में फेरबदल करना पड़ा। 

कोहरे से 57 ट्रेनें लेट
खराब मौसम के चलते रेल यातायात प्रभावित रहा जहां दिल्ली आने वाली 57 ट्रेनें कई घंटे देरी से है और 12 ट्रेनों का समय में बदलाव किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट रहीं और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। 

21 व 22 दिसम्बर को भारी धुंध
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल सुबह धुंध रहेगी परन्तु दोपहर के समय मौसम साफ हो जाएगा। 18 दिसम्बर को सुबह धुंध रहेगी, जबकि उसके बाद आंशिक बादल आसमान में छाए रहेंगे। 19 दिसम्बर को भी सुबह धुंध व कोहरा पड़ेगा। अधिकारियों ने कहा कि 20 दिसम्बर को भी सुबह धुंध पड़ेगी। 21 व 22 दिसम्बर को भारी धुंध व कोहरा पडऩे की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। 

पंजाब में भी कोहरे का कहर
ठंड के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। प्रशासन द्वारा स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर देने से स्कूली बच्चों को ठंड से राहत मिली है। कुछ प्राइवेट स्कूलों ने पहले स्कूल खुलने का समय सुबह 9.30 बजे किया हुआ था, परन्तु डिप्टी कमिश्रर का आदेश आने के बाद उन्होंने भी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News