कश्मीर में दूसरे दिन भी रेल सेवा स्थगित

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 01:30 PM (IST)

 श्रीनगर: आर्टिक्ल 35ए की सुनवाई को लेकर कश्मीर में जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज दूसरे दिन भी रेल सेवा स्थगित रही। रेलवे अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को घाटी में सभी रेल सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया। रेल संपत्ति की सुरक्षा को देखते हुये यह निर्णय लिया गया।


जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर में श्रीनगर से बडगाम और नाथ में बारामूला तक सभी ट्रेनें बंद रहीं। वहीं श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड और जम्मू के बनिहाल में भी टे्रेन सेवा स्थगित है। घाटी में प्रदर्शनों के दौरान रेल संपत्ति को भी निशाना बनाया जाता है। 2016 में बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में जो हालात पैदा हुये थे, उस दौरान रेल संपत्ति को काफी नुकसान हुआ था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News